फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 जनवरी 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आगरा कैंट स्टेशन से अटल चौक तक कैंडल मार्च निकाला, इसमें लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मौन धारण किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत आगरा कैंट स्टेशन पर दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद अटल चौक सेवा समिति, प्रीपेड टैक्सी एसोसिएशन, भाजपा कार्यकर्ता और कुलियों ने हाथों में बैनर व मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। अटल चौक पर श्रद्धांजलि सभा में आतंकवादी घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया, अनिल शर्मा, डीपी राठौर, मोहम्मद यूनिस, जहीर अब्बास, फिरोज, शंकर, रफीक, पवन तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें