फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के रवाना होते ही स्टेशन पर गूंजे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए साइकिल लेकर जाते कामगार। संवा? - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। लॉकडाउन की वजह से कोसीकलां में फंसे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1460 कामगारों को लेकर बुधवार को तीसरी स्पेशल श्रमिक ट्रेन मुगलसराय रवाना हुई। इस दौरान पूरा स्टेशन भारत माता की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। प्रवासी मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई और अधिकारी अलर्ट रहे।
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे मुगलसराय के लिए रवाना हुई। ट्रेन में 1460 श्रमिकों को उनके घर भेजा गया है। ट्रेन रास्ते में कानपुर एवं मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। इस दौरान रेलवे सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे और इस दौरान श्रमिकों की खाने-पीने की विशेष व्यवस्था सेवाभावी लोगों ने की। स्टेशन पहुंचने के बाद श्रमिकों को शारीरिक दूरी के अनुसार बैठाया गया।
चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण के बाद आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एक-एक कामगार को ट्रेन में बैठाया। इस मौके पर एडीएम सतीश कुमार, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, चेयरमैन नरेंद्र कुमार, ईओ पूर्णिमा, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत, आरपीएफ इंस्पेक्टर श्याम बाबू, स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश, यातायात निरीक्षक वीवी मंगल, स्टेशन मास्टर विकास कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी सरबर खान आदि थे।
विज्ञापन

इधर, रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को नायब तहसीलदार एवं भाजपाइयों में झगड़े के बाद बुधवार को सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों को भोजन, पानी एवं नाश्ता वितरित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने सरकुलेटिंग एरिया में स्टाल लगाने की कह दिया, जिससे संस्थाओं के पदाधिकारी खड़े होकर कामगारों को भोजन आदि वितरित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें