फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी में बवाल: नशा चढ़ते ही शुरू हुआ हंगामा, फायरिंग में एक को गोली लगी, तीन पकड़े

Tue, 11 Apr 2023 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मैरिज होम में चल रही शराब पार्टी में नशा चढ़ते ही दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई की नौबत हाथापाई से फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग में एक युवक के पेट में गोली लगी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कस्बा बाह के अशोक नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन मैरिज होम में सोमवार की रात करीब 8.45 बजे चल रही शराब पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। पथराव के बाद गोलियां चलीं। 

विज्ञापन


फायरिंग के दौरान एक गोली पेट में लगने से बंटी (32) खून से लथपथ होकर गिर गया। जिससे बस्ती में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। इस दौरान बंटी की पत्नी माधुरी, चाचा भूरी सिंह, शालू और कैलाश भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया। जहां से बंटी की हालत गंभीर देख उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। 

पुलिस ने मौके से बंदूक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान बवाल हुआ है। वहां मौजूद युवक बंटी को गोली लगी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से बंदूक और दो खोखा व कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें UP Nikay Chunav 2023: आज से खरीदे और जमा किए जा सकेंगे नामांकन पत्र, जानिए कब है वोटिंग


बेटे की सलामती की बिलखती मां करती रही दुआ, संभालती रही बेटी

गोली लगने से बंटी के पेट से निकले मांस के लोथड़े को देखकर उसकी मां गुड्डी देवी अस्पताल में रोते हुए जमीन पर बैठ गई। बेटी काजल ने संभाला तो वह हाथ फैला कर बेटे की सलामती की दुआ मांगती रही। दोनों की आखों से आंसू बहे जा रहे थे। पत्नी माधुरी भी अपना दर्द भूल बंटी के साथ साए की तरह बनी रही। माधुरी का कहना था कि वह पति को बचाने गई थी। तभी उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

विज्ञापन

घर पर धावा बोले जाने पर चलाई गोली

गिरफ्त में आए युवकों का पुलिस से कहना था कि शराब पार्टी में विवाद मारपीट के बाद भीड़ उनके घर आ गई थी। आरोप है कि पथराव के बाद लोग दरवाजा तोड़ रहे थे। तब लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें