फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन की सड़कों पर उतरे लोग, परिक्रमा मार्ग पर स्कूल और बाजार बंद, यह है मामला

Tue, 27 Aug 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा के संरक्षण को लेकर परिक्रमा क्षेत्र के लोगों के लिए कई परेशानियां खड़ी कर दी गई हैं। इन समस्याओं को लेकर मंगलवार को लोग लामबंद हो गए। लोगों ने बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद कर विरोध जाहिर किया और सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा भी उत्पीड़न किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने साफ कह दिया है कि उनकी समस्याओं का समाधान न किया तो विरोध के और भी तरीके अपनाए जाएंगे।

पिछले करीब चार साल से गोवर्धन परिक्रमा को लेकर हुए आदेशों ने स्थानीय लोगों के सामने भी समस्या खड़ी कर दी है। कई स्थानों पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया जिससे स्थानीय लोग भी गाड़ी लेकर अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। अब तो भंडारों के आयोजन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
कई मकान भी तोड़े जा चुके हैं। इन स्थितियों को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही जगह जगह जुलूस निकाले गए। चौराहों पर प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें

विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
ये हैं मांगें
1- स्थानीय निवासियों की गाड़ियों पर प्रतिबंध खत्म किया जाए। 
2- परिक्रमा मार्ग में प्याऊ और भंडारे पर रोक हटाई जाए। 
3- परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा पर प्रतिबंध हटाया जाए। 
4- परिक्रमा मार्ग के दर्शनीय स्थल पर रोक हटाई जाए। 
5- परिक्रमा मार्ग में बने मैरिज होम्स में मांगलिक कार्यक्रम में वाहनों का आवागमन। 
6- परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ बंद होनी चाहिए। 
7- परिक्रमा मार्ग में लगी जंजीर खुलनी चाहिए। 
8- गिरिराज परिक्रमा मार्ग में निवास करने वाले लोगों के वाहनो से प्रतिबंध हटना चाहिए 
9 -परिक्रमा मार्ग से नो कंस्ट्रक्शन जोन हटाया जाए। 
10-परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के डीजे से रोक हटाई जाए। 
11- गरीब लोगों की ठेल ढकेलों को उचित स्थान दिया जाए। 
12- ब्रज के मन्दिरों को साइनबोर्ड से बाहर किया जाए। 
13- सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में रहने वाले लोगों से अभद्रता न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें