फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाला सफाई के दौरान रैंप तोड़े जाने पर फूटा आक्रोश, दुकानदारों ने किया हंगामा; माैके पर पहुंचे अफसर

Wed, 10 Jun 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि नाले पर किए गए निर्माण और रैंप के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
नाला सफाई का विरोध करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर क्षेत्र के निषाद चौक स्थित रेणुका विहार में बुधवार को हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। नाले पर बनाए गए रैंप और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय दुकानदार और क्षेत्रीय लोग विरोध में उतर आए तथा जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


विरोध के चलते कुछ समय के लिए सफाई अभियान बाधित रहा। सूचना मिलते ही नगर निगम की टास्क फोर्स और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि नाले पर किए गए निर्माण और रैंप के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। 

इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। टास्क फोर्स की टीम ने भारी मशक्कत के बाद विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया, जिसके बाद नाले की सफाई का कार्य पुनः शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें