फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुलाबी नोट को 19 सौ में ले रहे हैं दुकानदार

Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7-बाजार में कई व्यापारी हुए सक्रिय, कमीशन पर बदल रहे 2000 के नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सरकार ने दो हजार के नोट बदलने और जमा करने के लिए चार माह का समय दिया है। 30 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति दो हजार के नोट अपने खाते में जमा कर सकता है, या बदल सकता है। बाजार में कुछ व्यापारी सक्रिय हो गए हैं, जो कमीशन पर यह काम कर रहे हैं। 1900 रुपये देकर 2000 का नोट ले रहे हैं।
दो हजार रुपये के नोट को लेकर सरकार ने सर्कुलर जारी किया है। कहा है कि 30 सितंबर तक ये नोट चलन में रहेंगे। साथ ही इन नोट को बैकों में बदला जाएगा। जहां एक व्यक्ति एक बार में दस नोट बदल सकता है। कारोबारी सहित कोई भी व्यक्ति दो हजार का नोट लेने के लिए इनकार नहीं कर सकता है। इसके बावजूद शहर में दुकानदार गुलाबी नोट लेने में आनाकानी करने लगे हैं। कुछ दुकानदार तो दो हजार का नोट 1900 रुपये में लेने की बात कहते हैं। 1900 रुपये का नाम सुनते ही ग्राहक का माथा ठनक जाता है। जबकि कुछ जरूरतमंद लोग नोट बदलवाने के लिए बैंक के बजाए इनके पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि 2000 के नोट से बाजार में केवल खरीदारी की जा सकती है। बदला बैंकों में ही जा सकता है। कोई ऐसा कर रहा है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
-
यह हैं गुलाबी नोट पर बैंकों के निर्देश
- 30 सितंबर तक नोट वैध मुद्रा।
- बैंक खाते में इस तरह के नोट जमा किए या बदले जा सकते हैं।
- बैंक खाता न होने पर भी एक बार में 10 नोट बदलवाए जा सकते हैं।
- तीसरे व्यक्ति के जरिए खाताधारक दो ही नोट बदल सकता है।
- निर्धारित संख्या में नोट बदलने या जमा करने पर बैंक कोई पूछताछ नहीं करेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कूलर लेने गया था। दो-दो हजार के दो नोट दिए, दुकानदार ने 3800 रुपये में लेने की बात कही। जब उससे कहा तो बोला नोट बदलकर ले आओ।
विज्ञापन

रिषभ कुमार, शिवसिंहपुर तिराहा
-
घंटाघर स्थित एक किराने की दुकान पर 2000 का नोट 1900 रुपये में लेने की बात कही गई। लेकिन बैंक में आसानी से पूरी कीमत में रुपये बदले जा रहे हैं, तो हम वहां क्यों जाएं।
-शिवम शाक्य, पीपल अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें