फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: धनौली में सरे बाजार अंधाधुंध फायरिंग कर दुकानदार की हत्या, दूसरा घायल

Mon, 25 Jun 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के धनौली क्षेत्र में सिरोली मोड़ पर स्थित दुकान वैष्णवी हार्डवेयर पर रविवार रात को नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें पड़ोसी बैजनाथ दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना में वैष्णवी हार्डवेयर के मालिक शिव कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। बैजनाथ ब्याज पर पैसा देने का काम भी करते थे, जबकि शिव कुमार कमेटी (बीसी) भी डालते हैं। 

कमेटी डाले जाने के दौरान ही यह हमला किया गया। दुकान पर उस समय 15 लोग थे। इन सभी ने कमेटी डाल रखी थी। बैजनाथ का घर शिव कुमार की दुकान के पास ही है। 
विज्ञापन

दुकानदार को निशाना बनाकर की फायरिंग

बैजनाथ की गैस के चूल्हों और छोटे सिलिंडर की दुकान है। नकाबपोश दो बदमाश धनौली की तरफ से आए। शिव कुमार की दुकान के सामने बाइक रोकी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

शिव कुमार और बैजनाथ को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं। दोनों जान बचाकर भागे, लेकिन बैजनाथ के सिर और छाती में गोलियां लगीं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

शिवकुमार के एक गोली जबडे़ में जाकर लगी। इससे वो गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पडे़, उन्हें आगरा के नामनेर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले कारतूस के सात खोखे

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सिरोली की ओर भाग गए। पुलिस को मौके पर कारतूसों के सात खोखे मिले। बैजनाथ मूलरूप से गड़सानी के रहने वाले थे। 15 साल से वो धनौली में रह रहे थे।

मौके पर पहुंचे एसपी वेस्ट अखिलेश नारायण का कहना है कि घटना के समय मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें