किशनी। साइकिल की चेन उतरने के बाद गैर समुदाय के आरोपी ने किशोरी को अपनी दुकान में बैठा लिया। मौका पाकर शटर बंद करने के बाद छेड़छाड़ की। किसी तरह से किशोरी आरोपी के चंगुल से निकली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ही एक गांव एक 13 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी 22 सितंबर को साइकिल से घर आ रही थी। अचानक साइकिल की चेन उतर गई। तभी पास ही किशोरी रहमान अली की साइकिल की दुकान पर पहुंची। आरोपी ने चेन सही करने की बात कहते हुए किशोरी को दुकान के अंदर बैठा लिया। मौका पाकर उसने दुकान का शटर बंद कर लिया। यह देख कर किशोर सहम गई। आरोपी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। अचानक दुकान शटर बंद देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। दुकान से आ रही आवाजें सुनकर शटर खटखटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने शटर खोला और वहां से भाग गया। रोती हुई किशोरी ने लोगों को आरोपी की हरकत के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी रहमान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।