फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाद के बाद दुकानदार को पीट कर किया लहूलुहान

Tue, 20 Aug 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। यादव नगर चौराहा पर एक फास्ट फूड की दुकान पर विवाद के बाद आरोपियों ने दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। लोगों की भीड़ देख बाइक सवार हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी अनुज शाक्य मैनपुरी मार्ग पर फास्ट फूड की दुकान लगाए हुए है। सोमवार की रात को अनुज ग्राहकों को सेवाएं दे रहा था। तभी एक बाइक सवार दो युवक वहां आए और बिना रुपये दिए ही फास्ट फूड देने के लिए कहने लगे। अनुज ने कहा कि पहले रुपये दो इसके बाद ही सामान मिलेगा। इसी बात को लेकर आरोपी आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हमलावर बाइक पर बैठ कर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने घायल से जानकारी ली। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक उन्हें कोई तहरीर पर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें