फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र नहीं पहुंचे तो निरस्त करनी पड़ी ताइक्वांडो प्रतियोगिता

Tue, 20 Aug 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयासों के बाद बाद भी जिम्मेदार खेलों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को होने वाली जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक भी प्रतिभागी नहीं पहुंचा। इसके बाद संयोजक विद्यालय ने प्रतियोगिता को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान को जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का संयोजक नियुक्त किया था। मंगलवार को काॅलेज में जपदीय बालक और बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता होनी थी। सुबह आठ बजे के निर्धारित समय के बाद 11 बजे तक जब कोई खिलाड़ी प्रतिभाग करने नहीं पहुंचा तो संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का निरस्त करते हुए सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक और व्यायाम शिक्षक को भेजी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि खेल प्रतियोगिताओं में वे अपने कॉलेज के खिलाड़ियों को अवश्य प्रतिभाग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें