फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस की मुहिम में साथी बना पंक्चर वाला, एसएसपी ने भी किया सैल्यूट

Thu, 25 Jan 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएसपी ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा पुलिस की नो हेलमेट नो एंट्री की नेक मुहिम में एक पंक्चर वाले ने अहम योगदान किया है। आगरा के रहने वाले इस पंक्चर वाले ने अपनी दुकान पर बोर्ड लगाकर लिखा है कि नो हेलमेट नो हवा। 
विज्ञापन


पंक्चर वाले की इस नेक सोच का सभी स्वागत कर रहे हैं। खासतौर पर एसएसपी एएसपी श्लोक कुमार ने पंक्चर वाले को सैल्यूट किया है। उन्होंने उसकी इस मुहिम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। 

आमतौर पर हम हेलमेट की अहमियत को नहीं समझते हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट कितना जरूरी है। यह बात सबसे ज्यादा वही समझ सकता है, जिसने हेलमेट न लगाने की वजह से कोई दर्द सहा हो। 
विज्ञापन


 

मुहिम को सराहा - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों आगरा पुलिस नो हेलमेट नो एंट्री की मुहिम चला रही है। पुलिसकर्मी कई जगहों पर खासतौर पर सरकारी दफ्तरों दूसरी जगहों पर बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वालों को एंट्री करने नहीं दे रहे हैं। 

पुलिस प्रशासन की इस मुहिम में अब एक और कड़ी जुड़ गई है। फतेहाबाद रोड स्थित पंक्चर बनाने वाले श्रीराम अपनी दुकान पर नो हेलमेट नो हवा का बोर्ड लगा दिया है। 

अब श्रीराम की दुकान पर जो कोई बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन में हवा भरवाने के लिए पहुंचता है, तो वह हवा भरने से मना कर देते हैं। ऐसा करने से उनका नुकसान हो रहा है लेकिन वह यह संदेश देना चाहते हैं कि हेलमेट कितना जरूरी है। 
विज्ञापन

भाई का हो गया था एक्सीडेंट

पुलिस प्रशासन की इस मुहिम से जुड़ने के पीछे की कहानी भी उन्होंने बताई। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले मेरे भाई की रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। 

उस दौरान वह हेलमेट नहीं पहने थे। उनके इलाज में बहुत रुपये खर्च हुए लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि यदि वह हेलमेट पहने होते तो उनके सिर में चोट नहीं लगती और सिर का ऑपरेशन भी नहीं करना पड़ता। 

इससे वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाते। इसलिए मैं हेलमेट की अहमियत को समझता हूं और यही अहमियत दूसरों को समझाने की मेरी एक छोटी सी पहल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें