आरपीएफ ने ई-टिकट की कालाबाजारी करते पकड़ा आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज में फोटोस्टेट की दुकान पर छापा मारकर ट्रेनों की ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से विभिन्न आईडी पर छह ई-टिकट बरामद की हैं। वह एक साल से ई-टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। आईआरसीटीसी से उसका रिकॉर्ड मांगा गया है।