फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव से गिरीं दुकानों की दीवार

Mon, 23 Sep 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घिरोर के गांव विघरई में गिरी दीवार।
विज्ञापन
घिरोर। मकान के पीछे जलभराव के चलते सोमवार को गांव बिघरई में एक तीन मंजिला इमारत की दुकानों की पिछली दीवार गिर गईं। दीवार गिरने से अब पूरी इमारत कमजोर हो गई है। भवन में रहने वाला परिवार भय के चलते घर से बाहर निकल आया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बिघरई निवासी हरिशचंद्र माथुर, अनिल कुमार व कुछ अन्य लोग मैनपुरी मार्ग पर दुकानें बनाए हुए हैं। दुकानों के ऊपर ही आवासीय भवन बनाकर निवास कर रहे हैं। बीते दिनों लगातार हुई बारिश के अब उनके मकानों के पीछे जलभराव हो गया है। जिसके चलते मकानों की नींव कमजोर हो रही है। सोमवार को हरिशंच्रद और अनिल कुमार की दुकानों की पिछली दीवारें भर भराकर गिर गई। मलबा के नीचे दब कर काफी सामान भी नष्ट हो गया। नीचे की मंजिल की दीवार गिरने के बाद ऊपरी मंजिल में निवास कर रहे परिवार के लोग दहशत में हैं। मकानों भी दरार आ गईं हैंं। दहशत के चलते पीड़ितों ने घरों से सामान बाहर निकाल लिया है। उनका कहना है कि किसी भी समय भवन ही गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें