फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दुकान का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाने के सामने स्थित बिजली की सामानों की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

थाना खंदौली के पैंतखेड़ा निवासी सूरज जुरैल की थाना गेट के सामने सूरज इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। सूरज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। रात करीब दो बजे पुलिस ने फोन करके दुकान में आग लगे होने की जानकारी दी। इस पर वह और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। दुकान में सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
थानाध्यक्ष खंदौली विपिन गौतम ने बताया कि देर रात अचानक दुकान से लपटें निकलने पर घटना की जानकारी हुई। इस पर फायर ब्रिगेड और दुकानदार को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का सामान राख हो चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें