फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क हादसे में घायल जूता कारीगर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों की अस्पताल कर्मियों से नोक-झोंक

Fri, 03 Oct 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 सड़क हादसे में घायल जूता कारीगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए  परिजनों ने अस्पताल कर्मियों से नोक-झोंक और धक्का-मुक्की हो गई। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास बुधवार रात सड़क दुर्घटना में घायल जूता कारीगर तेलीपाड़ा निवासी शोएब (24) की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की माैत से गुस्साए परिजनों की अस्पताल कर्मियों से नोक-झोंक और धक्का-मुक्की हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी शोएब (24) जूता कारीगर थे। उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनके भाई समीर ने बताया कि शोएब बुधवार रात करीब 12:00 बजे अपने दोस्त को कैंट स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। माल रोड पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। उन्हें देख मदद के लिए राहगीर रुक गए। उन्होंने शोएब के फोन से घर फोन कर घटना की जानकारी दी। 

उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए भेज दिया। परिजन बेहतर इलाज के शहीद नगर स्थित उपाध्याय अस्पताल ले आए। यहां भी हालत में सुधार नहीं दिखा। परिजन सुबह किसी और अस्पताल में ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान शोएब की मौत हो गई। परिजन अस्पताल कर्मियों पर बिफर पड़े। दोनों में धक्का मुक्की हो गई। मौके पर पुलिस आ गई। दोनों पक्षों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें