फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जूता फैक्टरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, वकीलों से की मारपीट; संचालक ने कोर्ट से कराई FIR

Mon, 17 Aug 2026 09:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में जूता फैक्टरी संचालक ने दिल्ली निवासी अधिवक्ताओं पर कार्यालय में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संचालक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में जूता फैक्टरी में बिना पुलिस को साथ लिए गए दिल्ली निवासी अधिवक्ताओं से मारपीट के मामले में फैक्टरी संचालक ने कोर्ट की शरण ली है। कंपनी के प्रतिनिधियों पर ऑफिस में घुसकर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक विवेक अग्रवाल का आरोप है कि 1 अगस्त की दोपहर 1:15 बजे आरोपी मयंक सराफ और उसके साथी धीरज उनकी फैक्टरी के कार्यालय आए थे।

गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए उन्होंने ऑफिस में रखे कागजात और अन्य सामान देखना शुरू कर दिया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में कंपनी के प्रतिनिधि अधिवक्ताओं की ओर से फैक्टरी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर फैक्टरी संचालक की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें