आगरा के शाहगंज के खेरिया मोड़ रोड निवासी जूता कारीगर राजा (38) की शनिवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें ब्रेन हेमरेज बताकर भर्ती कराया गया था। परिजन ने मृतक की पत्नी, उसके चाचा और बहन पर मारपीट करने, रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की है।
खेरिया मोड़ रोड पर आनंद इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले बंटी ने बताया कि उनके बड़े भाई राजा का 15 वर्ष पहले शहीद नगर की युवती रिजवाना से निकाह हुआ था। आरोप है कि पत्नी तीन माह बाद ही अलग किराए पर रहने लगी थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। लॉकडाउन के बाद जबरन दबाव बनाकर भाई को मायके शहीद नगर रहने पर मजबूर किया। वहां उसके चाचा शाहिद अली, बहन इमराना और भाई मिलकर राजा को परेशान कर रहे थे।