मैनपुरी में निर्माण कार्य करा रहे युवक के साथ दबंगों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उस पर पेशाब किया और ईंट से हमला कर घायल कर दिया। विरोध करने पर तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनपुरी के राधारमन रोड पर बुधवार शाम प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, साथियों के साथ आए रसूखदार ने युवक पर पेशाब करते हुए धमकाया, विरोध करने पर सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने स्वर्गीय ताऊ के राधारमन रोड स्थित प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी मदार दरवाजा का रहने वाला शुभ यादव बोलेरो से अपने 5-6 साथियों के साथ वहां आया और उन पर पेशाब करने लगा। विरोध करने पर शुभ ने ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर शराबा सुनकर पिता व अन्य लोगों ने आकर उन्हें बचाया। शुभ यादव ने तमंचा लहराते हुए कहा कि हम से पंगा नहीं लेना, अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।