आगरा के रहने वाले एक फोटोग्राफर के साथ गजब का फर्जीवाड़ा हुआ। उसके खाते से 41 लाख रुपये का लेनदेन हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि उसके पास बैंक से न तो कोई मैसेज आया और नाहीं कोई कॉल ही आया।
आगरा में साइबर ठगों ने फोटोग्राफर के बैंक खाते को हैक कर 41 लाख रुपये का लेन-देन कर दिया। बैंक से न मैसेज आया न कॉल। जानकारी पर उन्होंने साइबर सेल और पुलिस थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम निवासी रवि मोहन कंडपाल ने पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया बताया कि वह इवेंट और फोटोग्राफी का काम करते हैं। 4 मार्च को उन्होंने संजय प्लेस शाखा आईडीएफसी बैंक में चालू खाता खुलवाया था। 13 मार्च 2025 को उन्हें खाते से जुड़ा एक ई-मेल मिला। उससे उन्हें खाते से हुई छेड़छाड़ के बारे में पता चला।
बैंक में कॉल कर उन्होंने खाता फ्रिज करा दिया। उसी दिन सिम बंद करा दी। 15 मार्च को फिर से उसी नंबर की नई सिम ली। एक सप्ताह बाद खाता चालू कराया। तब पता चला कि उनके खाते में 2 और 3 और अप्रैल को उनके खाते से 41 लाख रुपये का लेन देन हुआ था। इसका बैंक से न कोई मैसेज न कोई कॉल आया। जिन खातों में में लेन देन हुआ है वह उन्हें जानते भी नहीं हैं।