फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे की ये तस्वीर...देखकर चौंक जाएंगे, क्या ऐसी ही होती है स्मार्ट सिटी?

Wed, 05 Feb 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा स्मार्ट सिटी का दम भरने के दावे ये तस्वीर खोखले साबित करती है। आगरा-ग्वालियर हाईव से जो भी ताजमहल के इस शहर में प्रवेश करेगा, यहां की हालत देख उसके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि क्या स्मार्ट सिटी ऐसी ही होती है। 
 
विज्ञापन
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जलभराव और फैली गंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रोहता के पास गंदा पानी भरा हुआ है। इधर से वीआईपी भी गुजरते हैं, लेकिन इस ओर ध्यान किसी का नहीं है। हाईवे पर फैली ये गंदगी आगरा स्मार्ट सिटी की साख पर बट्टा लगा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण भारत की तरफ से ताज नगरी का भ्रमण करने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को शहर में दाखिल होने के साथ ही कीचड़ और जलभराव की तस्वीर देखनी पड़ती है। हाईवे के किनारे पानी की निकासी नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या कई सालों से जस की तस बनी हुई है। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

ये समस्या आजकल की नहीं, बल्कि लंबे समय से है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां से गुजरने वाले वीआईपी और उच्चाधिकारियों को भी इस गंदगी से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। नगला माकरोल के रहने वाले समाज सेवी रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन ध्यान किसी ने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें