इनर रिंग रोड पर गाड़ियों का ये काफिल लखनऊ एक्सप्रेस-वे की ओर से आया था। सांसद के गनर सबसे आगे वाली कार में सवार थे, जो पहले उतर गए और फिर कारों को बिना टोल के वहां से गुजरवा दिया।
आगरा इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर इटावा के सपा सांसद के गनरों ने गजब की दबंगई दिखाई। सांसद के नाम का हवाला देते हुए 29 कारें और एक बस बिना टोल के यहां से निकलवा दीं। विरोध करने पर टोलकर्मियों से अभद्रता की गई। मामले में टोल प्लाजा के एकाउंट प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
इटावा से आगरा की तरफ जा रही दर्जनों गाड़ियों को इटावा सांसद के गनरों ने शुल्क दिए निकलवा दिया। टोल प्लाजा के एकाउंट प्रबंधक नारायण सिंह यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रात 8:30 बजे इटावा के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे की सुरक्षा में तैनात गनर शिव कुमार और रंजीत कुमार टोल पहुंचे। उनके पीछे गाड़ियों का बड़ा काफिला था।
टोल शुल्क न देने की धमकी दी। इस दौरान टोल के बूम को उठा दिया और 29 कारें और एक बस वहां से निकलवा दी। इस दौरान टोलकर्मियों से अभद्रता भी की गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।