फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमिका के घर में दे दी जान, दोनों के फंदे पर लटके मिले शव; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 31 Aug 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर के रहनकलां गांव में सोमवार सुबह एक ही घर में युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक युवक शादीशुदा बताया जा रहा है और प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकला गांव में सोमवार सुबह युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान प्रीतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतम पहले से शादीशुदा है और रैपिडो में कार्य करता था। युवती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान युवती के घर में दोनों के शव फंदे से लटके मिले।  सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। और घटना की जांच शुरू कर दी।

    बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही गांव और एक ही जाति के रहने वाले थे। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के पहुंचने की भी जानकारी है। टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं । पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें