फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने झुठला दी तलाक की कहानी

Thu, 20 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
शहनाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैमिली कोर्ट में शहनाज को तीन तलाक देने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। महिला के शौहर बबलू ने तलाक की कहानी को झुठला दिया। वह एसएसपी आफिस पहुंचा। मामले में जांच की मांग की।
विज्ञापन

 बता दें कि मलपुरा के धनौली निवासी शहनाज का निकाह 20 अप्रैल 2013 को खेरागढ़ के आढ़ती बबलू से हुआ था। शहनाज ने बताया कि उसने फैमिली कोर्ट में शौहर बबलू, सास मुन्नी, ससुर लियाकत उर्फ पप्पू, जेठ शहजाद, ननद अफसाना उर्फ लालो के खिलाफ  पिछले साल दिसंबर में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। सोमवार को तारीख थी। वह भाई उस्मान और कुर्बान के साथ गई थी। कोर्ट में पेशी के बाद शौहर जैसे ही बाहर निकलने के लिए चला। उसने उससे तीन बार तलाक बोल दिया। शहनाज ने एसएसपी से शिकायत की थी। उसने कहा था कि अगर, पुलिस ने नहीं सुनी तो सीएम से मिलने लखनऊ जाएगी। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उधर, बबलू बुधवार को एसएसपी आफिस पहुंचा। उसने एसएसपी से कहा कि उसने पत्नी को तलाक नहीं बोला है। उस पर लगा आरोप गलत है। वह समझौता करना चाहता है। इस पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसएसपी का कहना था कि मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए कोर्ट ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें