फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में आरती करने के एलान पर घमासान, शिवसेना ने जिला प्रमुख को निकाला

Thu, 25 Jul 2019 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवसेना ने आगरा जिला प्रमुख वीनू लवानिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर ताजमहल की आरती करने का एलान कर नया विवाद खड़ा करने का आरोप है। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र में यह जानकारी देते हुए लिखा है कि वीनू लवानिया का पार्टी से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों वीनू लवानिया ने इस बार भी ताजमहल को तेजोमहल बताते हुए सावन के सोमवारों पर उसकी आरती करने का एलान किया था। एएसआई ने प्रशासन से स्मारक के आसपास पर्याप्त सुरक्षा की मांग भी की थी। इस बीच शिवसेना ने इस प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया। 

सोमवार को शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि उनकी पार्टी का न तो ताजमहल प्रकरण से और न ही वीनू लवानिया से कोई लेना देना है। वीनू लवानिया को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता का भी आरोप था। 
विज्ञापन


इधर, वीनू लवानिया ने प्रदेश प्रमुख पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ठाकुर अनिल सिंह नहीं बल्कि ललित कुमार शर्मा पार्टी के प्रदेश प्रमुख हैं। उन्हें निष्कासन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें