आगरा में सपा-बसपा का गठबंधन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे तमाम दावेदारों की उम्मीद पर पानी फेर सकता है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने इन्हीं पर निगाह गढ़ा दी है। टिकट न मिलने की स्थिति में सपा से बगावत करने वालों पर डोरे डालने की तैयारी है। इनमें कद्दावर दावेदारों को प्रसपा अपना उम्मीदवार बना सकती है।
कांग्रेस की तरह से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। मैनपुरी सीट को छोड़कर, क्योंकि इस सीट से मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ सकते हैं।
फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मीनाक्षी सिंह ने तो प्रत्याशी के लिए आवेदन भी कर दिया है। मगर, प्रसपा अभी से किसी को हरी झंडी नहीं दे रही। दरअसल, प्रसपा, सपा से बगावत करने वाले के इंतजार में है।