फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: धारदार हथियार से युवक को काट डाला, शव का हाल देख सहम गए लोग

Tue, 15 Jan 2019 01:59 PM IST
मुकेश कुमार राजीव शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसे काट डाला गया। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ उसका शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोमवार को एक फोन आने के बाद युवक कहीं चला गया था। उसके वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। 
 
थाना औंछा क्षेत्र के गांव पराहार निवासी रामअवतार जाटव का 19 वर्षीय पुत्र दुर्गपाल सोमवार की शाम घर पर था। करीब छह बजे उसके पास किसी ने फोन किया। परिजनों के अनुसार फोन पर बात करते हुए वह घर से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों के खेत में मिला शव

जब वो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दिया। रात भर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत के दुर्गपाल का शव पड़ा होने की सूचना मिली।  

जानकारी होने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। वहां पहुंचने के बाद देखा कि गले व सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पिता रामअवतार ने पुलिस को बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ, न ही किसी से रंजिश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। परिजनों की ओर से किसी पर हत्या की आशंका व्यक्त नहीं की गई। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर घटना का खुलासा करेगी। 
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें