फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

Thu, 20 Jun 2019 09:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही उनके कब्जे में नहीं है। प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। हत्या और लूट जैसी वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ये बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के साथ चुनाव लड़ने के सवाल को वह हर बार टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है, बाकी पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बारे में निर्णय लेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शिवपाल सिंह से जब सभी चुनाव एक साथ कराने पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव तो एक साथ कराया जा सकता है, लेकिन बाकी चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। जनता इतनी शिक्षित नहीं है कि सभी चुनाव एक साथ कर सके।

यही बातें उन्होंने कुरावली के नगला झम्मन में एक निजी कार्यक्रम में भी दोहराईं। इस दौरान प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, जितेंद्र पाल सिंह यादव, जिला महासचिव सुभाष कठेरिया, अर्चना राठौर, किशन दुबे, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें