फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की 'एकता महासभा' के जवाब में शिवपाल की 'हैं तैयार हम' रैली, गरमाई सियासत

Sun, 03 Feb 2019 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आमने सामने होंगे शिवपाल और रामगोपाल
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सैफई परिवार के दो दिग्गज शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने रविवार को अपनी अपनी सियासी ताकत दिखाई। इससे  राजनीतिक माहौल गरमा गया। दोनों नेताओं ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन

एक ओर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शिकोहाबाद में 'हैं तैयार हम'  रैली को संबोधित करते हुए फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने की घोषणा की। प्रसपा की रैली स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी थी। 

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी जसराना में सपा की एकता महासभा में हुंकार भरी। सपा की एकता महासभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल ने कहा कि अक्षय यादव फिरोजाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान में रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं। उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में हुई रैली में अक्षय के खिलाफ चुनावी जंग का एलान किया है। 

उधर, रामगोपाल यादव ने कहा कि अक्षय के न लड़ने की अफवाहों को फैलाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि सांसद अक्षय यादव जिले के चार राक्षसों को मारने का कार्य करेंगे। तीन लोग जनपद के हैं और एक हमारे वाला है।  उन्होंने कहा कि मेरे ही हस्ताक्षर से टिकट मिलनी है फिर अक्षय की टिकट कौन काटेगा।

शिवपाल सिंह पर तंज कसते हुए रामगोपाल ने कहा कि उनकी सभा में केवल जसराना की भीड़ है, लेकिन उनकी शिवपाल की सभा में भीड़ को बाहर से मंगाया जा रहा है। भाजपा के पैसों से हेलीकॉप्टर को उड़ाने का कार्य किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें