भले ही शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली हो, लेकिन वो समाजवादी पार्टी को छोड़ना नहीं चाहते थे। सपा से अभी तक इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला लेंगे।
शिवपाल ने कहा कि नेताजी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी बड़े संघर्ष के साथ बनाई थी। कई बार सरकार बनीं। सपा छोड़ना नहीं चाहता था, मुझे अपमानित किया गया। इसीलिए नया मोर्चा बनाने के साथ अब प्रगतिशील समजावादी पार्टी बनाई है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष छुट्टन भाई के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं।