ताजनगरी 27 फरवरी को आध्यात्मिक ऊर्जा से जगमगाने वाली है। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर ‘शिवोहम’ के रूप में भक्ति और आधुनिक तकनीक का भव्य समागम आयोजित होगा। इस आयोजन की पहल अमर उजाला ने की है, जबकि प्रजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती हैं।
‘शिवोहम’ पारंपरिक भजन संध्या की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए शिव आराधना को समकालीन रूप में प्रस्तुत करेगा। युवाओं में लोकप्रिय भजन क्लबिंग शैली के साथ अत्याधुनिक ध्वनि व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश संयोजन और डिजिटल दृश्य प्रभाव इस संध्या को विशिष्ट आयाम देंगे। आयोजन स्थल को कैलाश मानसरोवर की थीम पर सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही दिव्यता का अनुभव हो। इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भारतीय पॉप गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति से वातावरण को शिवमय बना देंगे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंगों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित दर्शन रहेंगे, जिनके माध्यम से उपस्थित जन देश के प्रमुख शिवधामों की आभासी अनुभूति कर सकेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को आस्था से जोड़ते हुए भक्ति को आधुनिक अभिव्यक्ति देना है। आयोजन के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं तथा अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है। टिकट बुक करने के लिए क्यू आर कोड स्कैन करें। अधिक जानकारी के लिए 9811356546 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।
टिकट पाने का विशेष अवसर
समाचार के साथ प्रकाशित किया गया क्यूआर कोड आपको शिवोहम का टिकट दिला सकता है। इसके लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन कर पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। सवालों का सही जवाब देने वाले चुनिंदा पाठक लकी ड्रॉ के माध्यम से टिकट के लिए चयनित किए जाएंगे।
आयोजन के पार्टनर
प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, विभव बिल्डर्स, कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल, बेवरेज पार्टनर कोकाकोला बॉटलर एसएलएम जी बेवरेजेस, ड्रिवन बाय किया, एसोसिएट स्पॉन्सर नगर निगम आगरा, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, अशोक ग्रुप, तपन ग्रुप, हिलमैन पब्लिक स्कूल, सेकरेड 111 डिटर्जेंट और आउटडोर पार्टनर शंकर एडवरटाइजिंग।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शिवोहम जैसा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा म्यूजिकल कॉन्सर्ट आगरा के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। आगरावासियों से भक्ति और संगीत के अद्भुत संगम का अनुभव होगा। ऐसे आध्यात्मिक प्रयास समाज में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
युवाओं के लिए दिशा देने वाला आयोजन
साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड डॉ. अशोक शर्मा का कहना है कि ‘शिवोहम’ आत्मबोध और सकारात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। 27 फरवरी को आगरा में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का कार्य करेगा। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है, जो मजबूत चरित्र और रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की। - ,
व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम
अशोक ग्रुप की डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि ‘शिवोहम’ को सकारात्मक चेतना और आत्मजागरण का प्रभावी मंच बताया गया है। यह आयोजन युवाओं को मानसिक संतुलन, जीवन मूल्यों और आत्मविश्वास की ओर प्रेरित करेगा। 27 फरवरी का यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।-,
सामाजिक और आत्मिक शक्ति का संदेश
आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार कृष्ण गोयल ने बताया कि ‘शिवोहम’ आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। आज के व्यस्त और प्रतिस्पर्धी समय में मानसिक शांति, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों की विशेष आवश्यकता है। यह आयोजन व्यक्ति को अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की।