फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रयोग में आगरा के शिवम प्रथम

Sun, 22 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में विद्या भारती की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला शनिवार को संपन्न हुआ। मेजबान विद्यालय के शिवम दुबे ने विज्ञान प्रयोग और सार्थक शर्मा, अभिषेक ने विज्ञान प्रदर्श में पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में 60 प्रतियोगिताओं के 276 विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

  समापन समारोह में मुख्य वक्ता ख्यालीराम ने छात्रों को समझाया कि बिना अभ्यास के ज्ञान व्यर्थ है। प्रतियोगिता में चुने गए छात्र, राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेंगे, लेकिन इसके लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। साथ ही असफल विद्यार्थियों को और कोशिश करने का सुझाव दिया। सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।  
 मंच पर क्षेत्र निरीक्षक हरीबाबू वार्ष्णेय, विकास बंसल, मेजबान विद्यालय के अध्यक्ष रघुनंदन अग्रवाल भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कुंज बिहारी द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत और प्रबंधक महेंद्र गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, एलम सिंह, रजनी गुप्ता, अरविंद मिश्रा, अमित गौड़, शिवदत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें