फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कालेज मैदान में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

Sun, 22 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के बैनर तले आगरा इकाई ने शनिवार शाम आगरा कालेज मैदान में मिस्टर आगरा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें .रविंद्र कुमार को मिस्टर आगरा चैंपियनशिप में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

  मिस्टर आगरा को मोटर साइकिल और मसलमैन को फ्रिज पुरस्कार के तौर पर दी गई। निर्णायकों ने बाईसिप्स, बैक डबल बाई सिप्स, साइड चेस्ट, एप्स, कॉफ कॉलर, ट्राई सिप्स, फोर आर्म्स, थाइज आदि को देखकर बॉडी बिल्डरों को अंक प्रदान किया गया। चैंपियनशिप के अलावा 55 से कम, 55 से 60, 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80 और 80 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में प्रतियोगिता हुई। सभी वर्गों के प्रथम पांच स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। पहला स्थान पाने वालों को होम थियेटर, ट्राफी, सर्टिफिकेट और एक हजार रुपये दिए गए। विकलांग वर्ग में नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अब्दुल रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 अतिथियों में सपा नेता सप्पो उस्मानी, आगरा कालेज के नरेंद्र सिंह यादव मौजूद थे। उत्तर प्रदेश फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग चौधरी, महासचिव महफूज अहमद की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। निर्णायकों में डा. अनीस, पुष्पराज सिंह, मो. अंसार रहे। चैंपियनशिप को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। यह प्रतिभागियों का लगातार उत्साहवर्धन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें