फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृगाधीशचर्माम्बरं मुंडमालं, प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि...

विज्ञापन
12एमएनपी-36-आलीपुर खेड़ा स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर शिव की पूजा-अर्चना की। वहीं, उनको बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल भी चढ़ाए गए। वहीं, शिवभक्तों ने शिव स्तुति, शिव चालीसा और शिव तांडव स्त्रोत्रम का जाप किया।
विज्ञापन

उधर, शिव मंदिरों के पास सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
सावन के अंतिम सोमवार को नगर का प्रसिद्ध श्री भीमसेन महाराज मंदिर विशेष रूप से सजाया गया था। यहां सुबह तीन बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।
यहां सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मंदिर परिसर में मेले जैसा नजारा था। शाम के समय मंदिर पर भारी भीड़ पहुंचने के कारण मंदिर को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जाम रहा। इसके अलावा शहर के श्री चांदेश्वर धाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने फर्रुखाबाद से लाए गए गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ के दरबार में लाइन लगाकर पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां भी देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। इसके अतिरिक्त नगर के आगरा रोड स्थित मूंछों वाले भोले बाबा, शीतला देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर आदि सहित जनपद भर के शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों ने पूजा अर्चना की। गांव रठेरा स्थित शिव मंदिर पर देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे।
सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। दिनभर की पूजा अर्चना के बाद रात में शिव भक्तों ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया। इसमें देर रात तक शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की महिमा के गीत गाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें