फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाहल में मिठाई की दुकानों से बर्फी के नमूने भरे

विज्ञापन
12एमएनपी-48-बरनाहल में एक दुकान पर निरीक्षण करते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। रक्षाबंधन के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम ने सोमवार को बरनाहल में मिठाई की दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मिठाइयों की तीन नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बरनाहल में दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने ज्योती मिष्ठान भंडार, नेताजी मिष्ठान भंडार और नांती मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। दुकानों के बाहर गंदगी देखकर दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा गंदगी मिली तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
इस दौरान तीनों दुकानों से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है। इसके बाद नगर की अन्य दुकानों पर भी टीम ने निरीक्षण किया, हालांकि कहीं कोई खाम नहीं मिली। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें