फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जय जय शिवशंकर कांटा लगे न कंकर' धूमधाम से निकाली गई भगवान शंकर की बरात

विज्ञापन
किशनी में भोलेनाथ की बरात में शामिल शिवजी की झांकी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। नगर में बुधवार को भगवान शंकर की बरात धूमधाम से निकाली गई। 25 से अधिक झांकियों और बैंडबाजा के साथ बरात जब नगर की सड़कों पर निकली तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान के स्वरूपों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम शिव बरात जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर कृष्णा नगर, सदर बाजार, हवेली, गोकुलपुर, साईंधाम आश्रम, रामनगर तिराहा, सोहम आश्रम होती हुई जूनियर हाईस्कूल के रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में कई जगह भगवान शंकर की आरती उतारी गई। इससे पूर्व संरक्षक चेयरमैन अनिल मिश्रा ने शिव बरात का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष तिवारी, सुधीर गुप्ता, राजू गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमित तिवारी, प्रशांत तिवारी, इंद्रेश पांडेय, सुनील गुप्ता, सोहन लाल, सत्यनारायण मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, पुत्तन गुप्ता, मनीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें