फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षामित्रों ने लखनऊ आंदोलन के लिए भरी हुंकार

Thu, 05 Sep 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर लखनऊ आंदोलन के लिए बैठक में भाग लेने जाते शिक्षा मित्र।
विज्ञापन
मैनपुरी। 5 सितंबर को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को शिक्षामित्रों से संपर्क किया। शिक्षामित्रों से ईको गार्डन पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का भी आयोजन हुआ। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों का समायोजन करे। लखनऊ का धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। नगर संसाधन केंद्र मैनपुरी पर आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पिछले 25 सालों से शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा में सेवा देने का कार्य कर रहे हैं। सरकार कई बार उनके समायोजन का भरोसा दे चुकी है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा मित्रों को जल्द शासनादेश जारी कर शिक्षक के रूप में समायोजित करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मित्रों का समायोजन नहीं हुआ तो प्रदेश भर का शिक्षामित्र आंदोलन को मजबूर होगा। 5 सितंबर का लखनऊ आंदोलन इसकी नींव तैयार करेगा। जिला अध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्रा ने जिले के शिक्षामित्रों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में लखनऊ उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के शिक्षा मित्रों ने अब अपने हक की लड़ाई के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ का आंदोलन ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन

बैठक में अवनीश कुमार, संजू चौहान, रानी तोमर, सुशीलपपांडेय, प्रतिभा यादव, अजयवीर, कमलेश, निर्मला, वरुणा, संगीता आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें