फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी का पेपर खराब होने से डिप्रेशन में आया शिक्षामित्र, संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 21 Oct 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में थाना जसराना क्षेत्र के नगला कल्याण में संदिग्ध हालात में गोली लगने से शिक्षामित्र घायल हो गया। परिवारीजन उपचार को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि टीईटी का पेपर ठीक नहीं होने के बाद से शिक्षामित्र डिप्रेशन में रहता था। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

बताया गया है कि थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कल्याण निवासी अंकित कुमार (30) पुत्र लालाराम जाटव शनिवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। शौच से लौटने के दौरान ही वह घर के बाहर आकर गिर गया। परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। 
विज्ञापन

शिक्षामित्र के भाई अतर सिंह तुरंत ही मौके पर पहुंच कर उपचार कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

बड़े भाई सतेंद्र ने बताया अंकित शिक्षामित्र था। पहले वो  सहायक अध्यापक था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह दोबारा शिक्षामित्र बन गया था। पिछले दिनों हुई टीईटी परीक्षा में वह शामिल हुआ था। सतेंद्र की माने तो टीईटी का पेपर के ठीक नहीं होने से अंकित डिप्रेशन में रहता था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शिक्षामित्र की गोली लगने से मौत की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना संजय रेड्डी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों एवं पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की है। 

एसपीआरए फिरोजाबाद ने बताया कि शिक्षामित्र अंकित की गोली लगने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें