फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को जुलाई के मानदेय के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अब नई प्रणाली से होगा भुगतान

Tue, 04 Aug 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • शिक्षामित्रों को अब पीएफएमएस से होगा मानदेय भुगतान 
  • राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के बाद जिले में तैयारियां शुरू 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में कार्यरत शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान के लिए अब नई प्रणाली शुरू की जाएगी । शासन ने शिक्षामित्रों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से मानदेय भुगतान के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


परियोजना निदेशक के निर्देश के बाद जिले में पीएफएमएस को प्रभावी बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है । नई प्रणाली के कारण जिले के सभी 1950 शिक्षामित्रों को जुलाई के मानदेय के लिए इंतजार करना होगा। 


यह भी पढ़ें- नहीं शुरू हुई कक्षाएं, बदलेगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को अभी तक सर्व शिक्षा अभियान के तहत मानदेय का भुगतान किया जाता था लेकिन जुलाई से उनके मानदेय के भुगतान के लिए शासन ने पीएफएमएस व्यवस्था की है। 
विज्ञापन

इस व्यवस्था के तहत शिक्षामित्रों को अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड ब्लॉक स्तर पर संचालित विभाग के सिस्टम में फीड कराना होगा । पैन कार्ड और आधार कार्ड की फीडिंग के बाद ही शिक्षामित्रों को पीएफएमएस व्यवस्था से मानदेय भुगतान किया जा सकेगा। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजा है । 

खंड शिक्षाधिकारी कराएं फीडिंग 

बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विकास खंड के सभी शिक्षामित्रों के पैन कार्ड और आधार कार्ड अपने सिस्टम से लिंक कराएं जिससे कि उन्हें जुलाई का मानदेय भुगतान किया जा सके । 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान पीएफएमएस से कराने के निर्देश दिए हैं । जिले में इस व्यवस्था को शुरू करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही पैन कार्ड और आधार कार्ड की फीडिंग कराकर शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान कराया जाएगा ।


यह भी पढ़ें-  दिल में देशभक्ति का उल्लास लिए अमर उजाला के संग कहें ‘मां तुझे प्रणाम’, जाहिर करें अपने जज्बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें