फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण शिक्षामित्र ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 18 Sep 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शिक्षामित्र ने पेड़ पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक वो आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मलपुरा के गांव जारूआ कटरा निवासी तोरन सिंह शिक्षा मित्र था। उसने 20 दिन पूर्व ही अपनी तैनाती ब्लाक जैतपुर के गांव निबोहरा से अपने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कराई थी। घरवालों के मुताबिक आर्थिक तंगी की वजह से वो चार पांच दिनों से परेशान था। 

टहलने के लिए निकला था शिक्षामित्र

सोमवार शाम सात बजे तोरन सिंह घर से बाहर टहलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वो नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान चाचा संसार व अन्य परिजन खेत की ओर गए, तो वहां जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे शिक्षामित्र का शव लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख घरवालों की चीखें निकल गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ मलपुरा भी सिपाहियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आते समय परिजनों ने गांव से पहले जनप्रतिनिधि को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पर, डेढ़ घंटे बाद भी कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया, तो आक्रोशित लोग शव को लेकर गांव चले गए। 

संगठन में भी शोक की लहर

शिक्षामित्र की मौत से खबर से संगठन में भी शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने पत्नी रीना को शिक्षामित्र के पद पर नौकरी तथा 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि जब से शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उनके घर की माली हालत बिगड़ने लगी है। तोरन की मौत के बाद से पत्नी रीना और बेटे दिव्यांशु की तो रो-रो कर हालत खराब है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें