फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल की सूची देखकर उड़े शिक्षामित्र के होश, जानिये क्या है पूरा मामला

Fri, 10 Jul 2020 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • शिक्षामित्र ने नहीं लिया बीएड में प्रवेश
  • शिक्षामित्र को बनाया शिक्षक
विज्ञापन
Fake Teacher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग के दौरान शिक्षामित्र को फर्जी बीएडधारक दिखाकर सूची में शामिल कर दिया गया। वहीं लिपिक ने मौखिक रूप से अभिलेख दिखाने के लिए शिक्षामित्र को कार्यालय बुलाया और जमकर हड़काया। सफाई देने पर लिपिक ने शिक्षामित्र को एफआईआर कराने तक की चेतावनी दे डाली। अब परेशान शिक्षामित्र अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालय साढूपुर में तैनात शिक्षामित्र राजेंद्र सिंह को मानव संपदा पोर्टल की डाटा फीडिंग के दौरान फर्जी शिक्षक दर्शा दिया गया है। सूची में अपना नाम देखकर शिक्षामित्र के होश उड़ गए। इधर, सूची में नाम आने के बाद बीएसए कार्यालय के पटल बाबू ने शिक्षामित्र को कार्यालय बुलाया और हड़काने लगे।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी यूपी पुलिस की नाकामी, दुर्दांत को मार देना चाहिए: शहीद के पिता
विज्ञापन


शिक्षामित्र ने बताया कि उसने अभी बीएड नहीं की है। इसके साथ ही शिक्षामित्र राजेंद्र सिंह ने अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराईं। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि शिक्षामित्र को फर्जी शिक्षकों की सूची में शामिल करने के मामले की  जांच कराई जा रही है। यदि शिक्षामित्र सही है तो कोई कार्रवाई नहीं होगी।

 
विज्ञापन

बीएड में प्रवेश ही नहीं लिया
शिक्षामित्र राजेंद्र सिंह की 26 जुलाई  2004 की नियुक्ति हुई है।  2011-2012 में विभाग से अनुमति लेकर शिक्षामित्र ने बीए की। खास बात है कि शिक्षामित्र की नियुक्ति के लिए योग्यता बीएड नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें