कासगंज में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पुराने प्लेटफार्म से हटाती जेसीबी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जहां एक ओर फोरलेन सड़क निर्माण के काम में पीडब्ल्यूडी तेजी के साथ जुटा हुआ है वहीं अपने अधिकार क्षेत्र का काम करने में पालिका भी जुट गई है। पालिका ने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थानांतरण का काम शुरू कर दिया है। प्रतिमा स्थानांतरण का काम पालिका के लिए पहले दिन चुनौतीपूर्ण रहा। सुबह से शाम तक पालिकाकर्मी मशक्कत करते रहे।
सड़क निर्माण के लिए डॉ. आंबेडकर पार्क का पुन : निर्माण कराया जा चुका है। इस पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए नया प्लेटफार्म बनाया गया है। चारों तरफ पिलर लगाकर इस प्लेटफार्म में छतरी भी बना दी गई है। मूर्ति स्थानांतरण से पहले ही पूरा प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया। पिलर और छतरी के बीच से इस प्लेटफार्म पर मूर्ति खड़ी करना एक चुनौतीपूर्ण बन गया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पालिकाकर्मी पुराने प्लेटफार्म से मूर्ति हटाने पहुंचे। जब नए बेसमेंट पर मूर्ति स्थानांतरण से पहले तकनीकी खामी समझ आई तो फिर पालिका को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पहले दिन नए प्लेटफार्म पर मूर्ति नहीं लगाई जा सकी। जबकि पुराने बेसमेंट से शाम लगभग साढ़े चार बजे मूर्ति हटवा दी गई।
वर्जन-
- सोरों गेट पर अंबेडकर पार्क में प्रतिमा के लिए जो नया प्लेटफार्म बनाया गया है वहां प्रतिमा स्थानांतरण का काम शुरू करा दिया है। पुराने प्लेटफार्म से प्रतिमा हटवा दी है। जल्द प्रतिमा लगा दी जाएगी। - लवकुश गुप्ता, ईओ।