फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़-बकरियां में फैला यह रोग, दजर्नों मरीं, विधायक ने दिया मदद का आश्वासन

Fri, 27 Sep 2019 03:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पशु मरने के बाद परेशान पशुपालकों के यहां जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहन कस्बे में पशु पालकों की बकरियां हर रोज मर रही हैं। गुरुवार को भी छह बकरियां मर गईं। एक पखवाड़े के भीतर 62 बकरी और एक भेड़ मरने के बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। इस पर पशु चिकित्सकों ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। इसमें निमोनिया से मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन


बरहन में 10-12 परिवार बकरी और भेड़ पालन करते हैं। वह सुबह बकरियों और भेड़ों को खेतों में चराने ले जाते हैं। पशु पालक विनोद ने बताया कि उसकी छह बकरियां गुरुवार को मर गईं। 

इसके पहले इसी पखवाड़े में संजू वाल्मीकि, राकेश सिंह, पुरुषोत्तम, धर्मपाल, मोहर सिंह, लालू, रामवीर, गुलाब की 62 बकरियां और एक भेड़ मर चुकी है। ग्रामीणों ने संक्रामक रोग फैलने की जानकारी पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नवीन कुमार ने विनोद की मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। बकरियों के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और निमोनिया से उनकी मौत होना पाया गया। पशु चिकित्सक ने बताया कि बकरियां कहीं से दूषित पानी पी रहीं हैं। इस कारण संक्रमण से उनकी मौत हो रही है। 

जो भी मदद होगी, कराई जाएगी
विधायक राम प्रताप सिंह चौहान पीड़ित विनोद के घर पहुंचे। उन्होंने उचित मुआवजे के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए पंचायत सचिव को कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित को जो भी मदद होगी, कराई जाएगी।

मथुरा वेटरनेरी विवि की टीम करेगी जांच
बरहन में पशु पालकों की बकरियां दूषित पानी पीने से मर रही हैं। गोट प्लेग फैलता तो एक भी बकरी जिंदा नहीं बचती। पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने बकरियों का टीकाकरण किया है। शुक्रवार को बरहन में वेटरनेरी विवि मथुरा के चिकित्सकों की टीम संक्रमण की जांच करेगी। जिले में किसी दूसरी जगह से बकरियों में बीमारी फैलने की सूचना नहीं है। -एके दौनेरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें