फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः आगरा के युवक को थर्ड डिग्री देने में दरोगा व सिपाहियों पर गिरी गाज

Fri, 27 Sep 2019 03:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले मे आगरा से पकड़कर लाए आरोपी के साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। जब आरोपी की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने बचाव करते हुए पीड़िता के भाइयों के खिलाफ ही जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


ससुराल से पीड़ित महिला मायादेवी पत्नी सुनील अपने मायके सुरीर में रह रही है। कुछ दिन पहले महिला को ससुरालीजन ले गए थे। फिर मारपीट की और बच्चे को मारने की धमकी दी। 

मायके आई महिला ने पति, देवर विवेक, मनोज, लाखन, सुशील निवासी डिफेंस कॉलोनी, आगरा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सुरीर कोतवाली में दर्ज कराया। 23 सितंबर को सुरीर पुलिस के दरोगा जसवंत, सिपाही गौरव और जयवीर ने दबिश देकर आरोपी लाखन को पकड़ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाली में लाखन के साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल की गई। हालत बिगड़ने पर घबराई सुरीर पुलिस ने 24 सितंबर को लाखन के पिता लालाराम की तहरीर पर मायादेवी के भाई कृष्णबिहारी, श्याम बिहारी, ओमप्रकाश और दो अज्ञातों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

सुरीर पुलिस की करतूत नामजदों ने एसएसपी शलभ माथुर को बताई। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल जांच सीओ मांट अंकुर अग्रवाल को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें