फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने से रोकने पर संघर्ष, एक की मौत

Tue, 22 Nov 2016 12:46 AM IST
खुले में शौच जाने से रोकने पर संघर्ष, एक की मौत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन

विज्ञापन
बासौनी के गुगावली में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि उसे लात घूंसों से पीटा गया। हालांकि पोस्टमार्टम में शव पर चोटों के निशान नहीं पाए गए। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। विवाद महिला को खेत में शौच से रोके जाने पर हुआ था। उधर इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में नामजद केस दर्ज कराया गया   है।
राम किशन की पत्नी सीता सोमवार को सुबह तड़के पड़ोसी 45 वर्षीय बाबूराम के खेत में शौच के लिए गई थी। इसमें गेहूं बोया गया है। आरोप है कि बाबूराम ने खेत में शौच करने से सीता को रोका। इस पर दोनो में विवाद हो गया।
विज्ञापन

बाबूराम पक्ष द्वारा सीता की पिटाई कर दी गई।  उसके सिर में चोट आई। सीता ने घर पर जा कर अपने ससुर श्रीदयाल को घटना की जानकारी दी । इस पर श्रीदयाल पक्ष ने बाबूराम के घर पर धावा बोल दिया ।
आरोप है कि बाबूराम की लात घूसों से पिटाई की गई। बचाने आई पत्नी मिथलेश को भी पीट दिया। इससे बाबूराम की हालत बिगड़ गई। यह देख हमलावर भाग गए। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही बाबूराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबूराम के चचेरे भाई ने श्रीदयाल पक्ष को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बासौनी थाने में तहरीर दी। बासौनी थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं चोटों के निशान नही मिले हैं। मौत की वजह हार्टअटैक बताया गया है। उधर, मृतक के पुत्र सुनील कुमार की तहरीर पर देरशाम पांच आरोपियों रामकिशन, गीता देवी, श्रीदयाल, संतोष कुमार, मुकेश के खिलाफ बासौनी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें