कपड़े की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर कपड़ा कारोबार में भी चमक बिखरेगी। लॉकडाउन के बाद से ठंडे पड़े कपड़ा बाजार में नौ दिन के पर्व के दौरान 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि यह बड़ी राहत है। बीते वर्ष की तुलना में बिक्री का यह आंकड़ा ज्यादा कम नहीं है। पिछले साल करीब 18 करोड़ का कारोबार हुआ था।
शहर में रेडीमेड गारमेंट और कपड़े की करीब पांच हजार दुकानें हैं। नवरात्र के लिए कारोबार उत्साहित हैं। आगरा की तकरीबन 100 वर्ष पुरानी बताई जाने कपड़े की मंडी में आसपास के जिलों और तहसीलों से फुटकर व्यापारी आने लगे हैं।
ये भी पढ़ें- Navratri 2020: ऑटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, नवरात्र के लिए बुक हो गए 1900 वाहन
माना जा रहा है कि लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई काफी हद तक हो सकेगी। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन में कारोबार को अनुमानित 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।