फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : शंखढाल कार्यक्रम में जुटे देशभर से संत, स्वागत में बिछाए गए फूल; आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के राजामंडी स्थित श्री दरियानाथ मंदिर में इस समय भव्यता देखते ही बनती है। साधु-संतों का आगमन जारी है। स्वागत के लिए मार्ग में फूल बिछाए गए हैं। बुधवार को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दरियानाथ मंदिर में की गई सजावट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री दरियानाथ मंदिर राजामंडी में ब्रह्मलीन योगी सिद्धनाथ महाराज के शंखढाल कार्यक्रम में देशभर के संत पधार रहे हैं। उनके स्वागत सत्कार के लिए राजामंडी बाजार से मंदिर तक मार्ग में फूल बिछाए गए हैं। स्वागत द्वार बनाए गए हैं। दीवारों को केसरिया रंग से रंगा गया है। मंगलवार को विभिन्न प्रांतों से पधारे संतों को शाही बग्घी में विराजमान कर ढोल-नगाड़े और बैंडबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। शंखढाल कार्यक्रम में मंगलवार रात तक 1,500 साधु संत आगरा में आ चुके थे। इन्हें मंदिर के पास धर्मशाला और होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन


फूलों से सजी शाही बग्घी पर विराजमान भगवा वस्त्र पहने संतों के मंदिर में प्रवेश करते ही परिसर जयकारों से गूंज उठा। दो दिवसीय शंखढाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को योगी शेरनाथ बापू महाराज गोरक्षनाथ आश्रय जूनागढ़, योगी देवनाथ महाराज और योगी बालकनाथ बाबा मस्तनाथ पीठाधीश्वर अस्थल बोहर, रोहतक आदि का आगमन हुआ। बुधवार को नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा।

मंदिर परिसर को फूलों और सतरंगी रोशनी से सजाया गया है। दीवारों पर विभिन्न पेंटिंग बनाई गई हैं। शाम को राजू बावरा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के बाद जमात और सिद्ध पुरुष ने शंखढाल कार्यक्रम की पूजा मंगलवार की रात 11 बजे से शुरू की। यह बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त तक चलेगी। शंखढाल कार्यक्रम में पूजा 18 रमतों के महंत योगी समुंदरनाथ महाराज, 12 रमतों के महंत योगी कृष्ण नाथ महाराज और जमात कराएंगे। पूजा के बाद उपदेशी साधु-संत दर्शन करेंगे। बुधवार की सुबह भक्तों के लिए समाधी दर्शन खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें