फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची की शर्मनाक हरकत: इंस्टाग्राम पर भतीजी को बदनाम करने के लिए की ऐसी हरकत,कोई शादी करने के लिए भी नहीं राजी

Sat, 03 Aug 2024 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

चाची ने अपनी भतीजी को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसी हरकत कर दी, कि उसके साथ कोई शादी करने के लिए भी राजी नहीं हो रहा है। कई रिश्ते टूट चुके हैं। मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चाची अपनी भतीजी की शादी में बाधा बन गई है। परिवार में हुए आपसी झगड़े के बाद चाची ने भतीजी की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी, जिससे बदनामी हुई। युवती की शादी के लिए आने वाले रिश्ते टूटने लगे। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना नाई की मंडी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी कुछ दिन पहले बासु नामक युवक के साथ तय हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत होने लगीं। कई बार दोनों बाहर भी एक-दूसरे से मिले। इस बीच बासु से रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिवार में विवाद हो गया।

पीड़िता की चाची ने 26 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम आईडी से उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। परिवार के लोग व रिश्तेदारों को भी टैग कर दिए। इस तरह से बेटी के फोटो सब के पास पहुंच गए। इस वजह से बेटी की शादी का रिश्ता भी नहीं हो पा रहा। पीड़िता और परिवार के लोग सदमे में हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्टाग्राम आईडी बंद करा दी गई है। साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें