मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा में मंगलवार को प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव की देखरेख में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक यादव ने किया। इसके बाद छात्राओं ने संचारी रोगों से बचाव के लिए स्लोगन पोस्टर पर तैयार किए। छात्राओं ने यहां ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि घरों के आसपास पानी ना भरने दें। घरों में सफाई रखें।
कूलर और फ्रिज का पानी समय-समय पर बदलते रहें। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की शालिनी ने प्रथम, कक्षा 11 की आकांक्षा ने द्वितीय और कक्षा 12 की सोनी शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रभारी सरिता यादव, डॉ. राजीव गुप्ता, रश्मि मौजूद रहे।