फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर अघार में नवविवाहिता की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन ने पुलिस को फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कन्नौज के सौंरिख क्षेत्र के गांव सहोरा निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पुत्री सरिता उर्फ संध्या की शादी करीब छह माह पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर अघार निवासी अंकित के साथ की थी। सोमवार की रात सरिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, मायके पक्ष के लोग भी आ गए। घर पर कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था।
मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि ससुरालीजन ने दहेज को लेकर पुत्री की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें