फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट नहीं होने से बिखरा शाक्य समाज, अब मौका : बाबू सिंह कुशवाह

Wed, 06 Nov 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल क्षेत्र के खेड़ा महान में सभा को संबोधित करने पहुंचे सांसद बाबू सिंह कुशवाह।
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को जन अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष और जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाह ने बरनाहल और खेड़ामहान में सभाओं को संबोधित किया। कहा कि शाक्य हमारा समाज इसलिए बिखरा हुआ है कि हम एकजुट नहीं हैं। सरकार को जनगणना जातीयता के आधार पर करानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सर्व समाज की बात करती है। दलित और पिछड़े हुए लोगों के उत्थान की बात करती है। पिछड़े और दलित के बच्चों की नौकरी की बात करती है। भाजपा सरकार इन बच्चों को नौकरियां नहीं दे पा रही है। बच्चे बेरोजगार हो रहे हैं। भाजपा सरकार पांच किलो अनाज और गैस सिलिंडर दे कर बरगला रही है।

उन्होंने कहा कि इससे हमारे समाज के लोगों का भला नहीं हो पाएगा। भाजपा के लोग हमारा खजाना अपने लोगों पर उड़ा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि हमारे दलित और पिछड़े वर्ग का कोई बच्चा इंजीनियर, डॉक्टर, डीएम और एसपी बन सके।
विज्ञापन


सांसद एटा देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार बनेगी तभी हमारे आपके बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बन सकते हैं। तभी हमारे आपके परिवार का भला हो सकता है। इसके लिए उपचुनाव में जीतना जरूरी है। डॉक्टर नवल किशोर शाक्य फर्रुखाबाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। अब तो भाजपा परिवार को भी बांटने लगी है। परिवार में फूट डालने का काम करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, मीना शाक्य, रेहाना बेगम, कमलेश परिहार, विनीता शाक्य, महाराज सिंह शाक्य, राकेश शाक्य, जावेद शाक्य, सत्यवीर सिंह, सुखबीर सिंह, प्रदीप शाक्य, सुधीर शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें